पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन लोगों पर किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज

तीन लोगों पर किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन लोगों ने किया था किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज
दतिया - थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के शीतला माता मंदिर से गायब हुई एक किशोरी के गुम होने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार कस्बा इंदरगढ़ के वार्ड क्रमांक आठ में एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ ग्राम भरसूला स्थित अपने मामा के घर गई थी। गत 16 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ वापस इंदरगढ़ लौट रही थी। इसी दौरान वह शीतला माता मंदिर के पास से गायब हो गई। परिजन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुम इंसान के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि ग्राम पिपरउआ निवासी नीरज पुत्र राधावल्लभ गुप्ता अपने दो साथियों पवन पुत्र राजेन्द्र जाटव तथा नरेन्द्र पुत्र प्रकाश साहू की मदद से किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन तथा नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार बना हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।