आदिवासी महिला से गैंगरेप
पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।
दतिया - थाना बड़ौनी क्षेत्र ग्राम गोविंदपुर में मंगलवार की शाम तीन लोगों ने एक आदिवासी महिला के साथ रेप कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना बड़ौनी में गोविंदपुर निवासी ४५ वर्षीय एक आदिवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे गांव में टावर के पास आम रास्ते से जा रही थी। तभी उसके ही गांव के कमलेश यादव, कल्लू यादव तथा उत्तम सिंह यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन उठाकर टावर के पास ले गए। तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसको जातिगत गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।