पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीड कॉलेज में बनेगी एनसीसी बटालियन, छात्राएं ले सकेेंगी एनसीसी

लीड कॉलेज में बनेगी एनसीसी बटालियन, छात्राएं ले सकेेंगी एनसीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दतिया
जिले सरकारी कॉलेजों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। अभी तक शिवपुरी की ३५ वीं बटालियन के भरोसे रहने वाले कैडेट के लिए पीजी कॉलेज में एनसीसी का हेडक्वार्टर बनाया जा रहा है। इसके लिए एनसीसी की नई बटालियन बनाई जा रही है। इससे जिले की छात्राएं भी एनसीसी में शामिल हो सकेंगी। अब तक छात्राएं एनसीसी लेने में कतराती थी।
मालूम हो कि जिले के लीड कॉलेज में हर साल करीब एक सैकड़ा से अधिक छात्र एनसीसी में प्रवेश लेते हैं। एनसीसी से संबंधित हर काम के लिए अधिकारियों को शिवपुरी जाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि छात्रों को भी एनसीसी के कैंप में शािमल होने के लिए दो दिन पहले ही शिवपुरी जाना पड़ता था।




एनसीसी का मुख्यालय न होने के कारण छात्राओं के अभिभावक उन्हें बाहर जाने की नहीं देते थे इजाजत।

॥ पीजी कॉलेज में एनसीसी का हेडक्वार्टर होने से छात्राएं इसमें शामिल हो सकेंगी। अभी शिवपुरी में आने जाने की परेशानी के कारण अभिभावक एनसीसी नहीं लेने देते थे। इससे कॉलेज की छात्राओं को लिए अच्छा मौका मिलेगा। सेना में अधिकारी बनने की योगयता भी मिलेगी।ञ्जञ्ज

अपर्णां दीक्षित, छात्रा



यह होगी सुविधा

अभी जिला स्तर पर कॉलेज में एनसीसी का मुख्यालय न होने के कारण उनके अभिभावक बाहर जाने की इजाजत नहीं देते थे। जिले में ही एनसीसी का मुख्यालय होने से छात्राएं भी आसानी से एनसीसी में रुचि ले सकेगी।

यह होंगे पदाधिकारी

> एक कमांडिग आफिसर ((सीओ))।

> एक एडमिनिस्ट्रेटर आफिसर।

> एक सूबेदार मेजर।

> करीब २५ लोगों को अन्य स्टाफ। इसमें पिजीकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ((पीटीआई)) और कार्यालय का स्टाफ शामिल होगा।



जिला मुख्यालय पर नई बटालियन बनाई जा रही है

॥एनसीसी के लिए जिला मुख्यालय पर नई बटालियन बनाई जा रही है। इसके लिए कॉलेज के छात्रावास में कार्यालय प्रस्तावित है।ञ्जञ्ज

सुधीर कुमार पांडे, एनसीसी अधिकारी पीजी कॉलेज दतिया

यह हैं एनसीसी के प्रमाण पत्र से फायदे

ञ्च बी और सी प्रमाण पत्र धारकों को सरकारी नौकरी में बोनस अंक का लाभ मिलता है।

ञ्च सेना में लिखित परीक्षा नहीं देनी होती। सीधा साक्षात्कार में मिलता है प्रवेश।

ञ्च लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इंटरव्यू में मिलते हैं पांच अंक।

ञ्च पुलिस की उपनिरीक्षक की परीक्षा में मिलते हैं पांच अंक।

ञ्च अन्य सरकारी नौकरियों में रहता है इसका आरक्षण।

ञ्च सी सर्टिफिकेट धारक को एसएससी ((सर्विस सिलेक्शन बोर्ड)) लिखित परीक्षा नहीं देनी होती। सीधा साक्षात्कार होता है।

सेंवढ़ा, इंदरगढ़ और भांडेर में होगी एनसीसी संचालित

जिला मुख्यालय पर एनसीसी की बटालियन का मुख्यालय बनाने से सेंवढ़ा, भांडेर और इंदरगढ़ के सरकारी कॉलेज में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी एनसीसी की सुविधा होगी। ब्लॉक स्तर पर सरकारी कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों को एनसीसी के प्रमाण पत्र का लाभ मिलेगा।