पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां से आदेश करेंगे, वहां से लड़ूंगी चुनाव’

‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां से आदेश करेंगे, वहां से लड़ूंगी चुनाव’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीतांबरा पीठ पर पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती।
भास्कर संवाददाता - दतिया
गुरुवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती पीतांबरा मंदिर पर पहुंची। पूजा करने के बाद मंदिर के बाहर ही स्टेच्यू फॉर यूनिटी के लिए चलाए जा रहे भाजपा के एक नोट और एक वोट अभियान की शुरुआत करते हुए एक नोट गुल्लक में डाला। इस दौरान उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव कहां से लड़ेंगी, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जहां से आदेश करेंगे, वहां मैं मैदान में उतर जाऊंगी। उन्होंने गंगा सेवा करने की अपनी इच्छा जताई। इस दौरान उनके साथ संगठन मंत्री अंबाराम कराड़ा, सांसद अशोक अर्गल, अवधेश नायक, संतोष कटारे आदि उपस्थित रहे।
पीतांबरा मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद सर्किट हाउस पर चर्चा के दौरान प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से किए जाने की बात कही। इसके साथ ही यह भी कहा कि एसटीएफ भी अच्छा काम कर रही है, लेकिन पुलिस भर्ती का मामला व्यापमं घोटाले में शामिल होने से जांच प्रभावित हो सकती है। व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से की जानी चाहिए। साथ ही आम आदमी पार्टी को उमा भारती ने कांग्रेस के लिए दो धारी तलवार बताया। कहा कि कांग्रेस के गले की हड्डी बन गई है आम आदमी पार्टी। इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के लिए ही घातक है।
मंदिर पर स्टेच्यू फॉर यूनिटी अभियान की शुरुआत करते समय राजू दांगी, बृजमोहन शर्मा, मनमोहन तिवारी, अंबरीश बाबू शर्मा, तहसीलदार संतोष तिवारी, एसडीएम कमलेश भार्गव आदि उपस्थित रहे।
रोजगार सहायकों ने उमा भारती को दिया ज्ञापन
अपने मानदेय के भुगतान के लिए कर रहे आंदोलन के दौरान गुरुवार को रोजगार सहायकों ने उमा भारती को ज्ञापन दिया। उमा भारती ने दस दिन में इस मामले का निराकरण करने की बात कही। साथ ही कहा कि पंद्रह महीने का इंतजार किया है, अभी दस दिन और इंतजार करो। इस मामले में शीघ्र ही कोई न कोई निराकरण जरूर किया जाएगा।



दतिया। स्टेच्यू फॉर यूनिटी के लिए एक वोट एक नोट कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं उमा भारती