पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों का व्यक्तित्व युवाओं के लिए अनुकरणीय : पिरौनिया

शहीदों का व्यक्तित्व युवाओं के लिए अनुकरणीय : पिरौनिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दतिया
देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का व्यक्तित्व युवाओं के लिए अनुकरणीय है। युवा शहीदों के पदचिन्हों पर चलकर देश का नवनिर्माण कर सकते हैं। यह विचार गुरुवार को भांडेर विधायक घनश्याम पिरौनिया ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वावधान में ग्राम दिगुवां में आयोजित युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र सैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी नरेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक विनोद चतुर्वेदी ने युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत प्रतिभाओं का जनक है। हमारे देश की प्रतिभाओं ने विश्व की महाशक्तियों के विकास में अहम योगदान दिया है। आज भी अमेरिका, ब्रिटेन, जापान आदि देशों में भारत का युवा संचार तकनीकि एवं विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के वरिष्ठ लेखाकार एके सक्सेना ने किया। इस अवसर पर रामलखन राजपूत, प्रमोद सक्सेना, देवेन्द्र राजपूत, संध्या शाक्य, पायल शर्मा, हरिराम माते, रामसेवक वर्मा, सोनू राजपूत, रणधीर राजपूत, केशव राजपूत, मोतीलाल राजपूत उपस्थित रहे।