करंट से दुकानदार की मौत
दतिया - कस्बा बसई में बुधवार की रात दुकान बंद करने के दौरान शटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष ((४६)) पुत्र स्व. मोतीलाल झा निवासी बसई की बस स्टैंड पर दुकान है। बुधवार रात आठ बजे उसने दुकान बंद करने के लिए शटर को पकड़ा। शटर में करंट आ रहा था जिसकी चपेट में संतोष आ गया । उसे उपचार के लिए बसई स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे झांसी रैफर किया गया लेकिन संतोष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।