पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - थाना बसई क्षेत्र अंतर्गत सतलोन मोड़ पर गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सतलौन निवासी शिवनारायण ((19)) पुत्र हरिराम लोधी अपने साथी अनिल पाल के साथ बाइक से किसी काम से बसई आया था। काम निपटाने के बाद वह लोग वापस सतलोन लौट रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे वह सतलोन मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 1706 ने उन लोगों को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहा शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अनिल पाल को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी लाया गया जहां शिवनारायण की मौत हो गई।