पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप खिली, राहत मिली

धूप खिली, राहत मिली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दतिया
दो दिन की लगातार बारिश के बाद गुरुवार की दोपहर धूप खिली। धूप निकलते ही बच्चे पढऩे के लिए अपने-अपने घरों की छत पर निकल आए। शाम होते होते मौसम में ठंडक हो गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री का अंतर रहा।
गुरुवार दोपहर के समय बाजार में रौनक दिखाई दी। दो दिन तक लगातार बारिश होने और सर्दी होने के कारण दुकानदार भी खाली बैठे रहे। गुरुवार को कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक आते रहे। गुरुवार को चौबीस घंटों में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा।