कन्या बचाओ दिवस पर संगोष्ठी
भास्कर संवाददाता - दतिया
सरकारी मावि क्रमांक दो में शुक्रवार को राष्ट्रीय कन्या बचाओ दिवस पर बचत के जीवन में प्रभाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक सोनी रहे। अध्यक्षता पोस्ट ऑफिस के सब डिवीजनल इंस्पेक्टर वासुदेव राठौर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पोस्ट मास्टर रविन्द्र शर्मा व कवि प्रमोद अश्क उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री राठौर ने कहा कि भारत सरकार 24 जनवरी को राष्ट्रीय कन्या दिवस मना रही है। पोस्ट आफिस के माध्यम से हम पैसे भी बचा सकते हैं। इसके लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य कमलकांत शर्मा ने किया। इस मौके पर पोस्ट आफिस के सिस्टम मैनेजर राम कुमार कुशवाह,आरएस दीक्षित, एसके दुबे ने डाकघर में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर राजशेखर अहिरवार, फराज खान, भारती गुप्ता, बबीता शर्मा, अनीता नाहर, कीर्ति मुदगल, मनोरमा खरे आदि उपस्थित रहे।
दतिया। बचत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं व शिक्षक।