पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा उछला, ठंंड से राहत

पारा उछला, ठंंड से राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादलों के पीछे से झांकते रहे सूर्यदेव।
भास्कर संवाददाता - दतिया
शुक्रवार को मौसम राहत भरा रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ आसमान में हल्के बादलों के बीच से झांकते सूर्यदेव ने राहत प्रदान की। शनिवार को भी मौसम के मिला जुला रहने की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे से आसमान में छाए हल्के बादलों के बीच से सूर्यदेव ने झांकना शुरू कर दिया था। आसमान से गिर रही सूर्य की हल्की किरणों को देख कर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पूरे दिन मिला जुला मौसम रहा। धूप निकलने से बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही रही।
पारा बढ़ा : गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़ कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। इसी क्रम में गुरुवार को 12.2 दर्ज न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़ कर 13 डिग्री पर पहुंचा।
शीत हवा से राहत : शुक्रवार को हवा की दिशा भी बदल गई। हवा की दिशा बदलने व आद्र्रता कम होने से लोगों को शीत हवा से छुटकारा मिल गया। शुक्रवार को 0.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी पश्चिमी हवा चली दोपहर के समय हवा की आद्र्रता 69 फीसदी पर पहुंच गई।
आज मिला जुला रहेगा मौसम : शनिवार को मौसम मिला जुला रहेगा। केन्द्रीय मृदा एवं जलसंरक्षण संस्थान के तकनीकी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार शनिवार को आसमान में हल्के बादलों के साथ धूप निकलेगी। लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।



दतिया। शुक्रवार को धूप खिलते ही बाजार में बढ़ गई चहल-पहल।