हत्या का मामला दर्ज
दतिया - थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम वनवास में 7 जनवरी को अंगूरी नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सात जनवरी को ग्राम वनवास स्थित अंगूरी नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की उम्र 37 वर्ष के आसपास बताई गई थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि मृतक की हत्या की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।