आधा दर्जन जुआरी दबोचे
दतिया - थाना जिगना पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम पलोथर में जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार थाना डीपार पुलिस ने ग्राम मगरौल में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पलोथर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने गांव में छापा मारकर यहां जुआ खेल रहे साहब सिंह यादव, दाताराम यादव तथा ओमप्रकाश यादव निवासी पलोथर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह सौ रुपए तथा ताश की गड्डी जब्त की है। वहीं थाना डीपार पुलिस ने ग्राम मगरौल में जुआ खेल रहे बल्लू, सन्नू तथा ऐवरन को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 510 रुपए एवं ताश की गड्डी जब्त की है।