पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक पर मिला महिला का शव

ट्रैक पर मिला महिला का शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तहत दतिया सोनागिर के बीच डाउन रेल ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में रेलवे के लाइनमैन बालकृष्ण ने सूचना देकर बताया कि दतिया सोनागिर के बीच डाउन ट्रैक पर खंबा क्रमांक ११५७/२६ के पास किसी महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।