पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी समाज का आईना

बेटी समाज का आईना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - बेटी समाज का आईना है। हम सबको मिलकर बेटी को पढ़ा लिखाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ाना है। भारतीय डाक विभाग द्वारा बेटियों के खाते खोलना सराहनीय कदम है। यह विचार शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर एमके जैन ने उप डाकघर कचहरी में राष्ट्रीय बेटी बचाओ अभियान के तहत बेटियों के डाकघर में खाते खोलने की योजना का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। हॉली क्रॉस आश्रम स्कूल की छात्रा प्रेक्षा रावत का खाता खोलकर बेटी बचाओ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला योजना अधिकारी एसएस सिसौदिया, डाक निरीक्षक बीपी राठौर, हित किशोर दुबे, बेटी बचाओ क्लब के उपाध्यक्ष संजय रावत, वीरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। अंत में डाक विभाग के प्रभारी पंकज मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।