- Hindi News
- शिविर में गरीब मरीजों को बांट दीं एक्सपायर्ड दवाएं
शिविर में गरीब मरीजों को बांट दीं एक्सपायर्ड दवाएं
भास्कर संवाददाता. दतिया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा योजना के तहत शनिवार को जिला अस्पताल में बीपीएल कार्डधारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में आए डॉक्टर ने मरीजों के परीक्षण के बाद उन्हें एक्सपायर्ड दवाएं बांट दी। गनीमत रही कि एक महिला मरीज के पति ने एक्सपायर्ड दवा देख ली। महिला के पति ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में डॉक्टरों ने एक्सपायर्ड दवाएं बांटना बंद करवाया।
मालूम हो, कि शहर के बीपीएल कार्डधारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शनिवार को जिला अस्पताल में महिलाएं पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने महिलाओं को एक साल पहले ही एक्सपायर्ड ((जुलाई २०१३)) हो चुकी दवाएं बांट दी। ज्यादातर महिला मरीज एक्सपायर्ड दवाएं लेकर घर भी चली गई। दवा लेकर घर पहुंची एक महिला के पति ने एक्सपायर्ड दवा देख ली। जबकि वह महिला एक खुराक ले चुकी थी। उसके पति ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।
जिले पांच स्थानों पर किया जाएगा नि:शुल्क इलाज : जिला अस्पताल के अलावा, भांडेर, इंदरगढ़ और सेंवढ़ा सिविल अस्पताल और बसई में बीपीएल कार्डधारियों के लिए केंद्रों का पंजीयन किया गया। दतिया अस्पताल के बाद यह शिविर भांडेर में लगाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है।
दतिया। शिविर में महिला मरीज का परीक्षण करते डॉक्टर। दतिया। बांटी गई एक्सपायर्ड दवा।
एक्सपायर्ड दवा कर सकती है रिएक्शन
ग्वालियर जेएएच के सीनियर डॉक्टर के मुताबिक एक्सपायर्ड दवा रिएक्शन कर सकती है। जैसे शरीर में खुजली होना, सूजन आना आदि। ज्यादा मात्रा में दवा लेने पर यह जानलेवा भी हो सकती है।
जांच की दी सलाह : शनिवार को इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा से अधिक महिला और पुरुष मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही जिन मरीजों को जांच की आवश्यकता थी उन्हें जांच की सलाह भी दी गई।
नाम : एक्सपास डी। बनाने की तारीख : अगस्त २०११
एक्सपायर्ड डेट : जुलाई २०१३ बैच नंबर : ११८०८
किस बीमारी के लिए: पेट दर्द व बुखार
फार्मा कंपनी : प्रिसक्रिप्शन मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली,
यह दवा दी एक्सपायर्ड
एक्सपायर्ड दवा दी, एक खुराक ले भी ली
॥तबीयत खराब थी। बीपीएल का कार्ड है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो वहां पर एक्सपायर्ड दवा दे दी। उसकी एक खुराक खा भी ली थी। बाद में पति ने देखा तब पता चली कि उस दवा कि तो तारीख निकल चुकी थी।ञ्जञ्ज
कुसुम सेन पत्नी रामसहाय सेन, दतिया
॥शुरू में कुछ मरीजों को दवा दी थी। जैसे ही पता चला कि दवा एक्सपायर्ड डेट की है तो उसे हटा दिया गया। बाद में उस दवा को नहीं बांटा गया।ञ्जञ्ज
डॉ. अमित जैन, ((शिविर में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर))
॥अस्पताल में शिविर तो लगाया गया है। उसमें एक्सपायर्ड दवा बांटी जा रही है तो यह पूरी तरह गलत है। इसे मैं अभी दिखवाता हूं।ञ्जञ्ज
डॉ. आरएस गुप्ता, सीएमएचओ, दतिया
आनन-फानन में डॉक्टरों ने बंद कराया एक्सपायर्ड दवाओं का वितरण