पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैतिकता के साथ मत का उपयोग करें : रघुराज

नैतिकता के साथ मत का उपयोग करें : रघुराज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाया गया मतदाता दिवस। मुख्य आयोजन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ।
भास्कर संवाददाता. दतिया
नैतिकता के साथ सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। अगर सभी के पास मतदाता परिचय पत्र होगा तो, हमें एक बेहतर कल मिलेगा। मतदान के लिए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। धर्म, जाति, समुदाय से बड़ा देश है। कलेक्टर रघुराज एमआर ने यह उद्बोधन बग्घी खाना प्रांगण में दिया। वह मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीके संपत के संदेश की शपथ दिलाई गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश के बाद कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को नैतिकता के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम में एडीएम सुरेश शर्मा, सीईओ जिला पंचायत संदीप माकिन, एसडीएम कमलेश भार्गव, तहसीलदार संतोष तिवारी उपस्थित रहे।
अंचल में भी मना मतदाता दिवस: सेंवढ़ा में तहसील परिसर में मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम केके पांडे, तहसीलदार बीपी पाराशर, एनसीसी ऑफिसर आरके यादव, व्याख्याता के आर यादव सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। भांडेर में सरकारी कॉलेज के खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम पुरुषोत्तम गुप्ता, सीएमओ एमपी दीक्षित उपस्थित रहे। बड़ौनी में नगर पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ अवधेश कुमार त्रिपाठी, बीएलओ जगदीश ठाकुर, जगदीश तिवारी, इलयास अली, देवेन्द्र कुमार योगी, दुर्वासा गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। उनाव में सरकार प्राथमिक शाला सिमरिया में बीएलओ कालका प्रसाद प्रजापति ने मतदाताओं को शपथ दिलाई।



दतिया। मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्राएं।