अवैध हथियार सहित युवक पकड़ा, मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता. दतिया
थाना सेंवढ़ा पुलिस ने एक युवक को कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमर््स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 7 नवलगंज निवासी मनोज ((३०)) पुत्र भगवानदास शिवहरे को एक कट्टा तथा जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमर््स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।