पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजादी की कीमत पहचाननी होगी : पिरोनिया

आजादी की कीमत पहचाननी होगी : पिरोनिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. भांडेर
देश को आजाद कराने में हर किसी ने अपने स्तर का सहयोग किया। आज की पीढ़ी आजाद देश में रह रही है। इस देश का खुद का गणतंत्र है। हमें आजादी का महत्व समझना होगा। यह बात गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व एबीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित क्षेत्र से विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कही।
मालूम हो कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही शनिवार को एसबीएन पब्लिक स्कूल ने हनुमंत चौराहा से चल समारोह की शुरुआत हुई। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले निकाले गए चल समारोह में झांसी की रानी और तात्या टोपे घोड़े पर सवार होकर निकले। चल समारोह में करीब २० ट्रेक्टर शामिल हुए। वहीं झांकियों में सीताराम , श्रवण कुमार, सुभाषचंद्र बोस सहित अन्य महापुरुषों की झांकियां बच्चों ने लगाई। कार्यक्रम में स्कूल संचालक महावीर दंागी सुभाष मिश्रा, शशिभान सेंगर, बृजेश दुबे, पूरन यादव, मानवेंद्र सिंह, शालू यादव, पुष्पेंद्र दांगी, उपस्थित रहे।