- Hindi News
- डीजे आवास में पड़ी दरारें, ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी अफसरों पर मामला दर्ज
डीजे आवास में पड़ी दरारें, ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी अफसरों पर मामला दर्ज
ञ्चठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया धोखाधड़ी का मामला।
भास्कर संवाददाता - भांडेर
कस्बे में सात साल पहले बनाए गए डीजे आवास की दीवारों में दरारें पड़ गईं। गड़बड़ी की जांच के बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार सहित छह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि कस्बे में वर्ष २००७ में अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश के रहने के लिए आवास बनाया गया था। निर्माण के बाद से ही यह आवास खाली था। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में देखा गया तो डीजे आवास की दीवारों में दरारें पड़ गईं थीं। इस पर उच्च न्यायालय ने मामले में जांच के निर्देश दिए। इस आवास को करीब ८ लाख रुपए की लागत से बनाया गया। उपयोग करने से पहले ही वह जर्जर हो गया। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसका निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के बाद भी काम में लापरवाही बरती गई।