पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आन बान शान से लहराया तिरंगा, निकालीं झांकियां

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, निकालीं झांकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दतिया
जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से मनाया गया। मुख्य आयोजन पुलिस ग्राउंड सिविल लाइन पर आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने शासन की योजनाओं का संदेश देतीं झांकियों का भी प्रदर्शन किया। ब्लाक मुख्यालय के साथ सरकारी दफ्तर, स्कूल व विभिन्न संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में कारगिल में शहीद सैनिकों की पत्नी प्रभा मिश्रा व सोमवंती वर्मा व मीसाबंदियों का सम्मान शाल, श्रीफल देकर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर रघुराज एमआर, प्रभारी एसपी जयवीर सिंह भदौरिया. एडीएम सुरेश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर एमके जैन, एसडीएम कमलेश भार्गव , भाजपा नेता संतोष कटारे, नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एपीजे अब्दुल कलाम छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला शिक्षा अधिकारी केजी शुक्ला व मुख्य अतिथि डॉ. मिश्रा ने चेकों का वितरण किया।



गणतंत्र दिवस - सिविल लाइन में हुआ मुख्य आयोजन, शहीद सैनिकों के परिजन का हुआ सम्मान

ञ्चगरिमामय तरीके से मनाया गया गणतंत्र दिवस। मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया ध्वजारोहण।



मुख्य कार्यक्रम अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री मयंक ने ध्वजारोहण कि या। सरकारी अस्पताल पर डॉ. अशोक सिंह, गाइडेंस पब्लिक स्कूल में मनोज गुप्ता, रक्षा बिहार स्कूल में विनय कुमार, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य रीना धनकर, सरकारी प्राइमरी स्कूल में कमलेश सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया।



स्कूलों में भी मना गणतंत्र

सरस्वती शिशु मंदिर मुढिय़न का कुआं पर अरूण लिटौरिया ने ध्वजारोहण किया। शांति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सीमांचल पाणिग्रही ने , लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सेवानिवृत प्राचार्य डाइट बीके गिल ने, भारतीयम विद्या पीठ में भाजपा नेता माधवेन्द्र सिंह परिहार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सेंवढ़ा विधायक व संस्था के वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल व ज्योति रस्तोगी उपस्थित रहीं। सरस्वती शिशु मंदिर उनाव रोड पर संतोष श्रीवास्तव ने, श्री महामाया प्रीटि पैटल्स एवं कॉलेज में प्राचार्य राहुल राय ने, श्री स्वामी जी महाराज कॉलेज में प्राचार्य नीता सिंह ने, सरकारी माध्यमिक विद्यालय क्रमांक छह में प्रधानाध्यापक चेतनदास सामनानी ने ध्वजारोहण किया।



यहां भी शान से लहराया तिरंगा

कलेक्टोरेट पर कलेक्टर रघुराज आमआर ने, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विशुन सिंह यादव ने, नपा कार्यालय पर कृष्णा कुशवाह ने ध्वजारोहण किया। श्री पीतांबरा पीठ पर संचालित वेद विद्यालय पर न्यासी हरिराम सांवला ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ऊषा नाहर ने, सेंवढ़ा कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने, भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह यादव ने, भाजपा नगर मण्डल कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष संतोष कटारे ने, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति कार्यालय बगगी खाना में ईश्वर चन्द्र गुप्ता ने, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता ने अपने निवास पर ध्वजारोहण किया।



भांडेर में कई स्थानों पर हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम

नगर में मुख्य आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम पिरौनिया रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संतोषी बलदाऊ यादव ने ध्वजारोहण किया। न्यायालय भवन पर जेएमएफसी रवि प्रकाश जैन ने, तहसील भवन पर एसडीएम पीडी गुप्ता ने, कृषि विभाग कार्यालय पर रामप्रकाश मवई ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बीएमओ डॉ. पीएल परिहार ने, पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर जेपी शर्मा, महिला बाल विकास कार्यालय पर एचके शर्मा, नगर पंचायत कार्यालय पर मिथलेश चौहान, पोस्ट ऑफिस पर हरिमोहन तिवारी, एसडीओपी कार्यालय पर उमेश सिंह तोमर, कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डीआर राहुल, बिजली कंपनी कार्यालय पर पीके पटेल , थाने पर बीएल ध्रुवकारिया, नयाजीवन स्कूल में रेयो एस क्रस्टोफर, सरस्वती ज्ञान मंदिर में श्रीकृष्ण बाजपेयी, एसबीएन पब्लिक स्कूल में महावीर दांगी, कांग्रेस सेवादल कार्यालय डालचंन्द्र पांचाल, सलेतरा संकुल पर प्राचार्य आनंद स्वरूप यादव ने ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेते मंत्री डॉ. मिश्रा।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली छात्र-छात्राएं।

जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुति देते।

परेड करता पुलिस बल।

कारगिल के शहीद की पत्नी का सम्मान करते डॉ. मिश्रा