- Hindi News
- कलश यात्रा के साथ निकले साधु संत, देवी भागवत शतचंडी यज्ञ शुरू
कलश यात्रा के साथ निकले साधु संत, देवी भागवत-शतचंडी यज्ञ शुरू
ञ्चचिरईटोर माता मंदिर पर सोमवार से कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा व शतचण्डी यज्ञ का शुभारंभ।
भास्कर संवाददाता - दतिया
चिरईटोर माता मंदिर पर सोमवार से कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा व शतचण्डी यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के साथ रथों पर सवार साधु संत आकर्षण के केन्द्र रहे। ग्यारह सौ कलशों के साथ यात्रा दोपहर लगभग एक बजे बग्गीखाना प्रांगण से शुरू हुई। बिहारी जी मार्ग, तिगैलिया, बड़ा बाजार, किला चौक होते हुए यात्रा चिरईटोर माता मंदिर पहुंची। यात्रा में ददरौआ महाराज, महा मण्डलेश्वर स्वामी नारायण दास त्यागी, गोपाल चंन्द्र महाराज, सरमन दास महाराज के साथ चिरईटोर महाराज रथों पर सवार होकर चल रहे थे। संतों से आशीर्वाद लेने के लिए नागरिकों में होड़ मची थी। यात्रा का नागरिकों से जगह जगह स्वागत किया। कथा के पहले दिन कथा व्यास दिनेश पाठक ने कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कथा को मनोयोग से सुनने के साथ इस अपनी जीवन में उतारना चाहिए। मालूम हो कि कथा चार फरवरी तक चलेगी। कथा के साथ शतचण्डी यज्ञ का भी आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगी। कथा के पारीक्षित भावना प्रतीक गोस्वामी व उमा गुलाब साहू होंगे। आयोजक मण्डल ने नागरिकों से कथा का लाभ लेने की अपील की है।