पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी लाइन से पानी सप्लाई प्रभावित

टूटी लाइन से पानी सप्लाई प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - मातन के पहरे पर लंबे समय से टूटी नल सप्लाई लाइन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। लाइन लगभग दो मीटर के दायरे में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से जैसे ही सप्लाई खोली जाती है. पूरे क्षेत्र में पानी बह कर बर्बाद होता है। चूंकि क्षेत्र ऊंचाई पर बसा है, ऐसे में लोगों के घरों में नलों से पानी नहीं पहुंच पाता। जिससे नलों से पानी आने के बाद भी लोग पेयजल संकट से जूझने के लिए मजबूर होते है। चूंकि क्षेत्र में शहर का प्रसिद्ध देवी मंदिर है। मंदिर पर हर दिन सैकड़ों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हंै, ऐसे में पानी के फैलने व लीकेज से निकलने वाले फव्वारे दर्शनार्थियों की परेशानी का कारण बनते हैं। स्थानीय लोग कई बार नपा अधिकारियों को क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कराने के लिए आवेदन दे चुके हैं, लेकिन नपा इस ओर ध्यान नहीं दे रही।



दतिया। मातन के पहरे पर बर्बाद होता पानी।