- Hindi News
- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र घोषित
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र घोषित
दतिया - किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिल सके इसके लिए शासन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र घोषित किए हैं। दतिया जिला में गेहूं खरीदी के लिए आधा सैकड़ा केन्द्र बनाए गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए तीन जनवरी से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीयन की प्रक्रिया तीन फरवरी तक चलेगी। जिले में जो केन्द्र बनाए गए हैं उनमें सेवा सहकारी समिति उपरायं, सेवा सहकारी समिति बड़ौनी, सेवा सहकारी समिति मुरेरा, सेवा सहकारी समिति उनाव, सेवा सहकारी समिति कामद, सेवा सहकारी समिति अकोला, भवानी मार्केटिंग सोसाइटी इंदरगढ़, सेवा सहकारी समिति जौनियां, सेवा सहकारी समिति उचाड़, सेवा सहकारी समिति ररुआजीवन, सेवा सहकारी समिति छिकाऊ, सेवा सहकारी समिति थरेट, सेवा सहकारी समिति रामपुरा, सेवा सहकारी समिति परसौंदा वामन, सेवा सहकारी समिति परसौंदा गूजर, सेवा सहकारी समिति सेंवढ़ा, सहकारी समिति देभई, सेवा सहकारी समिति सालौन ए, सहकारी समिति चन्द्रौल, सेवा सहकारी समिति विछौंदना, सेवा सहकारी समिति भलका, सेवा सहकारी समिति पण्डोखर, सेवा सहकारी समिति सालौन बी, सेवा सहकारी समिति सोहन, जिला सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक बसई, गोविंद मार्केटिंग सोसाइटी दतिया, कृषि साख सहकारी समिति चिरूला, कृषि साख सहकारी समिति चरबरा, मार्केटिंग सोसाइटी संस्था सेंवढ़ा, सहकारी विपणन सहकारी संस्था भाण्डेर, कृषि साख सहकारी समिति हथलई, सेवा सहकारी समिति कुम्हैड़ी, कृषि साख सहकारी समिति मुरगवां ((कटापुर)), कृषि साख सहकारी समिति सेंगुवां, कृषि साख सहकारी समिति इंदरगढ़, सेवा सहकारी समिति हिनौतिया, सेवा सहकारी समिति इमिलिया, सेवा सहकारी समिति कुसौली, सेवा सहकारी समिति उदगुवां, सेवा सहकारी समिति कुरथरा, सेवा सहकारी समिति तरगुवां, सेवा सहकारी समिति इकारा, सेवा सहकारी समिति परासरी, सेवा सहकारी समिति सिकरी, सेवा सहकारी समिति ईगुई, सेवा सहकारी समिति जुझारपुर, सेवा सहकारी समिति गोंदन, सेवा सहकारी समिति पपरौआकला तथा सेवा सहकारी समिति पट्टी ततारपुर के नाम शामिल हैं।