पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चभारत पर्व पर हुए लोकनृत्य और कवि सम्मेलन।
भास्कर संवाददाता - दतिया
रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बग्गीखाना प्रांगण में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा तथा जिला अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. रामजी खरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्र\\\'वलित कर किया। इस दौरान जबलपुर की सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने राई एवं कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए जिनकी दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्र भक्ति एवं भक्ति से परिपूर्ण लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में अनिल तेजस टीकमगढ़, चन्द्र सेन जैन भोपाल, अभिराम पाठक छतरपुर व दिव्य पारदर्शी ने अपनी अपनी रचनाओं को पाठ किया।