- Hindi News
- फुटकर गल्ला मंडी के लिए नहीं मिल रही जमीन
फुटकर गल्ला मंडी के लिए नहीं मिल रही जमीन
23 साल से जमीन की मांग कर रहे गल्ला व्यापारी।
सड़क पर फड़ बिछाकर कर रहे हैं व्यापार।
भास्कर संवाददाता - दतिया
फुटकर गल्ला मंडी के व्यापारी बीते 23 साल से मंडी के लिए जमीन की मांग कर रहे, लेकिन उन्हें अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। इसके लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों तक को आवेदन दे चुके हैं। जमीन न मिलने से व्यापारियों को सड़क किनारे व्यापार करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
मालूम हो कि शहीद स्तंभ व पोस्ट ऑफिस के आसपास हर रोज फुटकर गल्ला बाजार लगता है। स्थानीय लोग इसे नजयाई बाजार कहते है। नजयाई बाजार में अधिकांश व्यापारी सड़क पर फट्टा बिछा कर व्यापार करते हैं। बाजार में हर दिन व सप्ताह के लिए गल्ला खरीदने के साथ ऐसे लोग पहुंचते है, जिन्हें कम मात्रा में गल्ला के साथ अन्य जिंस लेने होते हैं। बाजार कम मात्रा में उपज बेचने वाले किसान भी काफी संख्या में पहुंचते हैं। सड़क पर दुकान लगने व ग्राहकों के साथ किसानों की भीड़ होने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है।
दतिया। सड़क पर फड़ बिछाकर अनाज बेचते दुकानदार।
व्यापार करने में आ रही है परेशानी
॥लंबे समय से जमीन की मांग कर रहे। अब ट्रैफिक बहुत बढ़ गया, इससे व्यापार करने में परेशानी होती है। राहगीर भी परेशान होते है। ठंडी सड़क पर जमीन की मांग की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।ञ्जञ्ज
रमेश साहू, नजयाई बाजार
मंडी के लिए तलाश रहे हैं जमीन
॥नजयाई बाजार के लिए व्यापारियों ने जमीन की मांग की है। ठंडी सड़क पर जमीन दिखाई गई थी, वह पसंद नहीं आई। जमीन की तलाश जारी है। जैसे ही जमीन मिलेगी फुटकर गल्ला मण्डी विकसित की जाएगी।ञ्जञ्ज
सुरेश जैन, सीएमओ नपा
यह होती है परेशानी
: इस मार्ग से जिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, ठंडी सड़क, चूनगर फाटक, ईदगाह क्षेत्र के लोग व सरकारी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राएं निकलती हैं। सुबह से दोपहर एक बजे तक मार्ग बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
: रबी फसल के दौरान आवक अधिक होने पर दुकानदार घरों के आगे बोरा लगा देते है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों व दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति बनती है।
: सुबह से दोपहर तक बाजार से निकली दोनों सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहता है।
समस्या - रास्ते पर दुकानें सजने से बाधित होता है ट्रैफिक, राहगीर हो रहे हैं परेशान