पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार सहायकों ने मांगी भीख, सीईओ को भेजेंगे ड्राफ्ट

रोजगार सहायकों ने मांगी भीख, सीईओ को भेजेंगे ड्राफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टर-कमिश्नर को दिए हैं प्रतिमाह वेतन बांटने के आदेश फिर भी नहीं हो रही सुनवाई।
दतिया - मंगलवार को आंदोलन कर रहे रोजगार सहायकों ने धरना स्थल से निकल रहे राहगीरों से भीख मांगी। भीख में मिले पैसों का ड्राफ्ट बनवा कर आंदोलनकारी इसे सीईओ जिला पंचायत संदीप माकिन के पास भेजेंगे। रोजगार सहायक अपने मानदेय की मांग को लेकर बीते नौ दिन से धरना दे रहे हैं।
मंगलवार की सुबह सभी आंदोलनकारी धरना स्थल के सामने खड़े हो गए। वहां से निकल रहे ऑटो चालक, दोपहिया वाहन चालक सहित पैदल निकलने वाले राहगीरों को रोक कर रोजगार सहायकों ने भीख में एक रुपए की मांग की। लोगों ने आंदोलन को समर्थन करते हुए सहायकों को भीख दी। मालूम हो कि रोजगार सहायकों को 15 माह से मानदेय नहीं मिला। 20 जनवरी से मानदेय देने की मांग को लेकर 20 जनवरी से आंदोलन पर चले गए थे।
रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच अपना समर्थन दे चुके हैं। सहायकों की मांग को कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक दांगी, अरूण कुमारी अन्नू भारती भांडेर, बसपा नेता कालीचरण कुशवाह भी जायज बता कर समर्थन दे चुके है। मंगलवार को भीख मांगों आंदोलन में रोहित दांगी, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कुमकुम परमार, पूजा यादव, मानवेन्द्र यादव, संजय यादव, रामनाथ पाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सीईओ को भेजेंगे भीख के पैसे : रोजगार सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित दांगी ने बताया कि भीख में मिले पैसों का डीडी बनवाकर कर जिला पंचायत सीईओ माकिन के नाम भेजा जाएगा।



दतिया। धरना स्थल पर भीख मांगते रोजगार सहायक।