पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़त को पुलिस की हर संभव मदद मिलनी चाहिए: पिरोनिया

पीडि़त को पुलिस की हर संभव मदद मिलनी चाहिए: पिरोनिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक ने ली बैठक।
भांडेर - क्षेत्र की जनता को पूरी तरह से सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडि़त को पुलिस की हर संभव मदद मिलनी चाहिए। यह बात मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय पर क्षेत्र के छह थानों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक में विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कही। बैठक में एसडीओपी उमेश सिंह तोमर भी मौजूद थे।
क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए श्री पिरोनिया ने कहा कि आसपास के गांव में रेत, पत्थर और मुरम का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। न ही पुलिस इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कर रही है।
काम में लापरवाही की गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से करेंगे। इसके बाद का परिणाम आप लोग खुद ही भुगतोगे। इसलिए क्षेत्र में सुरक्षा और अवैध कारोबार पर रोक लगनी चाहिए। बैठक में भांडेर थाना प्रभारी बीएल ध्रुवकारिया, सरसई थाना प्रभारी एसएस चौहान, गोंदन थाना प्रभारी विनीत तिवारी, पंडोखर थाना प्रभारी बीकेएस कंवर, उनाव थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज और दुरसड़ा थाना प्रभारी रामसेवक जाटव उपस्थित थे।