- Hindi News
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आज से होगी छह छह घंटे की बिजली कटौती
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आज से होगी छह-छह घंटे की बिजली कटौती
दतिया - शहर के हॉस्पिटल फीडर क्षेत्र में केबलीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत ही इस क्षेत्र में 29 जनवरी से 9 फरवरी 2014 तक दिन में छह घंटे तक के लिए बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। यह जानकारी बिजली कंपनी के डीई धर्मेंद्र कौशिक ने दी।
मालूम हो कि शहरी क्षेत्र के अस्पताल फीडर में केबलीकरण का काम किया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल फीडर क्षेत्र में 29 जनवरी से 9 फरवरी 2014 तक बिजली की सप्लाई 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद की जा रही है। इससे सरकारी अस्पताल क्षेत्र, ठंडी सड़क, सर्किल जेल, मीट मार्केट, आनंद टाकीज, भरतगढ़, रिछरा फाटक, ईदगाह क्षेत्र, आनंद टॉकीज क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
उधर बुधवार 29 जनवरी से एक फरवरी तक 33 केवी डबरा फीडर, 33 केवी गोराघाट व 11 केवी रामसागर फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। सप्लाई नवीन 220 केबी सब स्टेशन रिछारी पर होने वाले काम के कारण बंद रहेगी। इससे सीतापुर, बड़ौनी, गोराघाट क्षेत्र के गांव प्रभावित होंगे।