पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप खिली, सर्दी से मिली राहत

धूप खिली, सर्दी से मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददात - दतिया
लगातार बढ़ रहा दिन का अधिकतम तापमान और धूप खिलने से सर्दी से राहत मिल गई है। तीन दिन में अधिकतम तापमान लगभग सात डिग्री चढ़ गया। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री नीचे चला गया, जिससे सर्द रातों का अहसास हो रहा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में तीन डिग्री अधिक रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो मंगलवार को मामूली चढ़ कर 7.8 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की दिशा बदलने व दोपहर के समय हवा में आद्र्रता कम हो जाने से शीत लहर से भी निजात मिल गई। मंगलवार को शहर में दक्षिणी पश्चिमी हवा चली। दोपहर के समय हवा में आद्र्रता भी 62 फीसदी रही।




यह रही तापमान की स्थिति

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

28 जनवरी 7.8 डिसे. 26.2 डिसे.

27 जनवरी 7.0 डिसे. 23.6डिसे.

26जनवरी 19.6डिसे. 10.0 डिसे.