- Hindi News
- धोखे से जमीन अपने नाम कराई, फिर पीएनबी से क्रेडिट कार्ड बनवाकर निकाला लोन
धोखे से जमीन अपने नाम कराई, फिर पीएनबी से क्रेडिट कार्ड बनवाकर निकाला लोन
दो महिलाओं सहित तत्कालीन बैंक प्रबंधक पर मामला दर्ज।
दतिया - गोराघाट थाना क्षेत्र के बड़ौनकला गांव में राजस्व विभाग के अधिकारियों से साठगांठ करके आरोपियों ने दूसरे की जमीन अपने नाम करवा ली। इसी जमीन पर आरोपियों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लोन ले लिया। इस मामले में गोराघाट थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान ने पीएनबी के तत्कालीन प्रबंधक सहित दो आरोपियों पर आवेदन की जांच के बाद धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया।
मालूम हो कि बड़ौनकला गांव में रहने वाले संतोष सिंह, सिरनाम, सिंह, मंगल सिंह यादव की जमीन को आरोपी सुमन पत्नी किशोरी पाल, किशोरी पत्नी मैथिलीशरण शर्मा ने सरकारी कागजों में जालसाजी करके अपने नाम करवा ली। इसके बाद आरोपियों ने पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन से मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ढाई लाख से अधिक का लोन ले लिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने पीएनबी के तत्कालीन मैनेजर के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।