पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना एक को

यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना एक को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - केन्द्र की यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन एक फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी ने बताया कि धरना प्रदर्शन किला चौक मैदान पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह यादव करेंगे। धरने में केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार, घोटालों के साथ जन विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।