पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक मुट्ठी अन्नदान का आयोजन कल

एक मुट्ठी अन्नदान का आयोजन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - रासजेबी स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार को एक मुट्ठी अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम झांसी रोड स्थित रासजेबी कॉलेज परिसर में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भांडेर विधायक प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर डा. कैलाश मानव की सुपुत्री एवं तारा सेवा संस्थान की चेयरमैन कल्पना गोयल मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के विद्यार्थियों द्वार गरीब, निराश्रित एवं बीमार लोगों की सहायता के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं तारा सेवा संस्थान को प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में रासजेबी ग्रुप के अलावा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, एक्सेल आईटी कॉलेज एवं महामाया पब्लिक स्कूल द्वारा भी सामग्री एकत्रित कर तारा सेवा संस्थान को प्रदान की जाएंगी।