पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग पर्यावरण को हरा भरा रखने बांटेगा दो लाख पौधे

वन विभाग पर्यावरण को हरा-भरा रखने बांटेगा दो लाख पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दतिया
गांव-गांव, शहर-शहर पर्यावरण और हरियाली का विकास हो। किसान, मजदूर व आम व्यक्ति अपनी इच्छानुसार पेड़ लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। इस संबंध में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन वन विभाग के एसडीओ एलपी शर्मा के निवास पर किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि वन भूमि के बाहर किसान भाई एवं आमजन भूमि पर अपनी पसंद के पौधे लगा सकते हैं। पौधे वन विभाग बिना कोई शुल्क लिए उन तक पहुंचाएगा और उनके रोपण की विधि समझाएगा। उन्होंने बताया कि किसान भाई अपना मांगपत्र प्रस्तुत करें।
इसमें उल्लेख करें कि वह कितने पौधे कौन कौन सी प्रजाति के लगवाना चाहते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा एक रजिस्टर लोक सेवा केन्द्र पर रखवाया गया है। किसान भाई अपना पंजीयन दो फरवरी तक करवा सकते हैं ताकि उनकी जरूरत के मुताबिक पौधों को मंगवाया जा सके। किसानों को अनुबंध कराना पड़ेगा कि वह पौधों की सुरक्षा करेंगे। बैठक में रेंजर एसकेएस भदौरिया, जन अभियान परिषद के माधवेंद्र सिंह परिहार, ज्योति गोस्वामी एवं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।