पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोमल, गोपाल, आशीष, प्रिंस और शीतल ने बाजी मारी

कोमल, गोपाल, आशीष, प्रिंस और शीतल ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।
भास्कर संवाददाता - दतिया
जिला शिक्षा केन्द्र सर्वशिक्षा अभियान दतिया के तत्वावधान में बुधवार को हाईस्कूल सिविल लाइन मैदान पर विकलांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल युवा कल्याण अधिकारी डॉ. ए नसीम अंसारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य हाईस्कूल सिविल लाइन, अनीता शर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान दौड़, गोलाफेंक, मटकीफोड़ एवं पंजा कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें तीस मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, आशु वर्मा द्वितीय, एवं अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे। पचास मीटर दौड़ में गोपाल ने पहला, दीपक ने दूसरा तथा भूपेन्द्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक प्रतियोगिता में आशीष प्रथम, कोमल द्वितीय एवं सोनू तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रिंस चौरसिया प्रथम, राजू द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे। पंजा कुश्ती में शीतल ने बाजी मारी जबकि शिवानी दूसरे व रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में दतिया सहित भांडेर एवं सेंवढ़ा के खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में विजयी खिलाडिय़ों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम आयोजन में नवांकुर संस्था स्व. मनोज रावत खेल अकादमी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय रावत तथा आभार सहायक परियोजना समन्वयक आनंदकंद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक पीडी रायकवार, साहब सिंह कौरव, मनीराम अहिरवार, देशबंधु त्रिपाठी, भरत दंागी, उर्मिला कुशवाहा, यशवंत राव, आकांक्षा रावत, अजय तिवारी एवं प्रतियोगिता प्रभारी अशोक साहू उपस्थित रहे।



दतिया। सिविल लाइन हाईस्कूल मैदान पर प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।