जिला योजना समिति की बैठक आज
दतिया - जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन 30 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट में किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश की महिला एवं बाल विकास व जिले की प्रभारी मंत्री माया सिंह करेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों में चल रही शासन की योजनाओं की समीक्षा के साथ जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा होगी।