पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका संरक्षण के लिए हुई संगीत सभा

बालिका संरक्षण के लिए हुई संगीत सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - मंगलवार को बालिका संरक्षण सप्ताह के तहत ठाकुरदास कुशवाहा शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में निदान का कुआं धर्मदास आश्रम पर संगीत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कतरौलिया एवं जगदीश कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। इस दौरान अतिथियों ने शासन द्वारा बालिकाओं के संरक्षण के लिए चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या साक्षरता, अल्प बचत योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आकाशवाणी एवं दूरदर्शन गायक द्वारिका प्रसाद कुशवाहा ने लोकगीतों के माध्यम से बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर धनसिंह कुशवाहा, रोहित यादव, मोहित यादव, सतीश कुशवाहा उपस्थित रहे।