पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन आज

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दतिया
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा।
कलेक्टर रघुराज एमआर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुवार की सुबह 11 बजे सभी दो मिनट का मौन धारण करें। शहर में नागरिकों को समय की जानकारी की सुविधा के लिए नपा ने कलेक्टोरेट व टाउनहाल पर उच्च क्षमता वाले दो सायरन लगाए हैं। सायरन प्रथम बार 10.58 मिनट पर बजाया जाएगा।
यह दो मिनट तैयारी के लिए होंगे। दूसरी बार 11 बजे फिर 11.02 मिनट पर सायरन बजेगा। इसी के साथ मौन समाप्त हो जाएगा।