मारपीट के दो मामलों में एफआईआर
दतिया - थाना सिविल लाइन में प्रभा ((40)) पत्नी मोतीलाल अहिरवार निवासी टेकपुरा भांडेर रोड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे वह अपने घर के चबूतरे पर खड़ी थीं तभी उसके ही मोहल्ला का पातीराम कुशवाहा वहां आया और विवाद पर उसके साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं थाना बड़ौनी में दीपक उर्फ मंगल ((19)) पुत्र श्रीलाल साहू निवासी बड़ौनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई मंगलवार की शाम सात बजे धर्मेंद्र पचौरी निवासी बड़ौनी ने विवाद पर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।