- Hindi News
- मोबाइल टावर से हजारों का सामान ले उड़े चोर
मोबाइल टावर से हजारों का सामान ले उड़े चोर
दतिया - थाना गोराघाट क्षेत्र के तहत ग्राम उपरायं में लगे मोबाइल टावर से चोर हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार टाटा कंपनी का मोबाइल टावर ग्राम उपरायं में लगा है। 26 जनवरी के पूर्व अज्ञात चोर टावर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत तीस हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी सुमित पुत्र हरिराम निवासी गोल पहाडिय़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।