- Hindi News
- शिविर में शिक्षक सीख रहे हिन्दी और पर्यावरण
शिविर में शिक्षक सीख रहे हिन्दी और पर्यावरण
दतिया - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पांच दिवसीय आवश्यकता आधारित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को हिन्दी एवं पर्यावरण विषय में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में कुल 269 शिक्षक सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पुरुषोत्तम पाठक, बीआरसी सियाराम शर्मा, डीआरजी संंंजीव विश्वदेवा, आरसी श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता मौजूद रहे। माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का हिन्दी एवं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रशिक्षण एक फरवरी से पांच फरवरी तक डाइट परिसर में आयोजित होगा।