केन्द्र कर रहा सौतेला व्यवहार
भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना।
भास्कर संवाददाता - दतिया
भाजपा शासित राज्यों में किसानों के हित में चल रही योजनाओं से केन्द्र सरकार परेशान है। इन योजनाओं को केन्द्र शासन पचा नहीं पा रहा। ऐसे में भाजपा शासित राज्यों के साथ केन्द्र सौतेला व्यवहार कर रहा है। योजनाओं में केन्द्र सरकार अड़ंगा डाल रही है।
केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। ऐसी सरकार को हमें उखाड़ फेंकना है। यह बात भाजपा नेता अवधेश नायक ने कही। वह गुरुवार को किला चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के धरने को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। धरने की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजी पटेल ने की।
धरने को संबोधित करते हुए मार्कफेड के अध्यक्ष मेघसिंह गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने किसानों के बिजली बिल माफ कर उन्हें राहत दी। धरने को प्रशांत ढेंगुला, हरिओम सिंह यादव, डॉ. रामजी खरे, रामदास झष्या, सोनपाल सिंह मोगिया, राकेश भार्गव आदि ने भी संबोधित किया। धरने का संचालन संतोष शर्मा ने व आभार राधा चरण कुशवाह ने व्यक्त किया। इस मौके पर लाखन सिंह गुर्जर, श्यामपाल सिंह, भज्जू बालाजी, विपिन गोस्वामी, महेश पटेल, रामशरण शर्मा, बॉबी खान, श्यामलाल सिंह, कमल चौबे, कैलाश गोस्वामी, चंदन सिंह उपस्थित रहे।
दतिया। किला चौक पर किसान मोर्चा के धरने को संबोधित करते नायक।