पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

बालिका दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - बालिका दिवस के अवसर पर गुरुवार को होलीपुरा पर स्थित सरकारी कन्या स्कूल में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में पुष्पा अहिरवार ने प्रथम, नैन्सी साहू ने द्वितीय व आरती मेवाफरोश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में काजल मेवाफरोश ने पहला, अनुराधा मांझी ने दूसरा तथा हेमलता प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाणपत्र, ड्राइंग बुक एवं कलर सेट प्रदान किए गए। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को शील्ड, प्रमाणपत्र एवं डिक्शनरी प्रोत्साहन स्वरूप दी गई।



विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि।