पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर पर कैसे रोकें दुर्घटनाएं जल संसाधन विभाग के पास नहीं है बजट

नहर पर कैसे रोकें दुर्घटनाएं जल संसाधन विभाग के पास नहीं है बजट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबल राइट मैन कैनाल में हो रही दुर्घटनाएं। जलसंसाधन विभाग को कलेक्टर लिख चुके हैं पत्र।
भास्कर संवाददाता - सबलगढ़
चंबल राइट मैन कैनाल में वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के पास बजट का टोटा है। यही कारण है कि कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद अभी तक सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित नहीं किए जा सके हैं।
सबलगढ़ में सुनहरा हैड के पास सीआरएमसी में एक जीप के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के चार दिन बाद नहर में ट्रैक्टर-ट्राली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार दो दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मदन कुमार व एसडीएम सबलगढ़ रूपेश उपाध्याय ने जल संसाधन विभाग सबलगढ़ के कार्यपालन यंत्री डीएल शाक्य को पत्र लिखकर नहर के आस-पास आपदा प्रबंधन के लिए कहा है। कलेक्टर के आदेश पर अमल की स्थिति यह है कि जल संसाधन विभाग के पास फिलहाल इतना बजट नहीं है कि नहर के किनारे, सूचना व संकेतक बोर्ड लगवाए जा सकें तथा नहर के किनारे पैराफिल वॉल का निर्माण कराया जा सके। इस आलम में नहर के किनारे अभी भी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं नहरों के किनारे जहां से ट्रैफिक पास होता है, भविष्य में वहां दुर्घटनाएं न हों इसके लिए अधीक्षण यंत्री आरपी गुप्ता के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री सबलगढ़ ने दुर्घटना स्थलों को चिह्नित किया है जहां संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।