गरीबों को सर्दी से बचने कंबल बांटे
पोरसा - नगर की एक सामाजिक संस्था ने बीते रोज स्कूल में पढऩे वाले निराश्रित गरीब एवं असहाय बच्चों सहित बुजुर्ग महिलाओं को कंबल बांटे। करीब आधा सैकड़ा गरीब बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं कड़ाके सर्दी में कंबल पाकर काफी खुश हुए। कार्यक्रम का आयोजन नगर की मुरारी लाल उपाध्याय शिक्षा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया था। कंबल बांटने वाले समाज सेवियों में पुष्पा देवी उपाध्याय, मीनाक्षी पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, राघवेंद्र कटारे, वरूण शर्मा, नीरज आदि लोग शामिल थे।
गरीब महिलाओं को कंबल वितरित करते समाजसेवी।