नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन मनाया
पोरसा - कांग्रेस सेवादल एवं उससे जुड़े महिला संगठनों ने नगर की सखवार धर्मशाला में शुक्रवार को सुभाषचंद्र बोस का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातादीन सखवार ने की। इस अवसर पर कई कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान युवाओं को याद रखना चाहिए। उनके श्रम व मेहनत से हमें आजादी प्राप्त हुई है। पार्टी को युवाओं में न केवल सामाजिक सरोकार जगाना चाहिए बल्कि समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते रहना चाहिए। वर्तमान में देश के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम में मातादीन सखवार, पार्षद राम स्वरूप, रामप्रकाश जाटव, उदय राज सखवार, भीकम सिंह, सुरेंद्र शिवहरे आदि लोग मौजूद थे।