प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
मुरैना. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पुलिस परेड मैदान पर प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी और स्कूली ब\\\'चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी व प्रमुख भवनों पर शनिवार की शाम से ही बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से रोशनी की गई है। अधिकृत जानकारी के अनुसार पुलिस परेड मैदान सुबह नौ बजे से झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री व सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास और विमानन रा\\\'यमंत्री श्री आर्य परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर छोड़ेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में चंबल संभाग के कमिश्नर शिवानंद दुबे, कलेक्टर मदन कुमार, एसपी इरशाद वली, अपर कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत आशीष कुमार सहित एएसपी रघुवंश सिंह भदौरिया एवं डीएसपी मुख्यालय अंजुलता पटले मौजूद रहेंगी।