पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ओला पीडि़तों से नहीं लिया जाएगा खाद ऋण का ब्याज’

‘ओला पीडि़तों से नहीं लिया जाएगा खाद ऋण का ब्याज’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना/पोरसा. प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि ओला पीडि़त किसानों ने सोसाइटियों से जो खाद ऋण पर खरीदा है, उनसे उसका ब्याज नहीं लिया जाएगा। साथ ही ओला पीडि़त किसानों को एक रुपए किलो गेहूं व एक रुपए किलो चावल दिलवाने का भी प्रयास करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री शनिवार को पोरसा इलाके के गांवों में ओला पीडि़त किसानों से बात कर रहे थे। उन्होंने अंबाह विधानसभा क्षेत्र पोरसा के ग्राम सेंथरा अहीर, धर्मगढ़, जौटई, खोयला समेत दिमनी विधानसभा के ग्राम जालोनी, नावली, थरा व धोलपुरा के खेतों में ओलों से बर्बाद हुई फसलें देखीं।