असामाजिक तत्वों ने भैरों मंदिर तोड़ा
मुरैना. ओवरब्रिज के नीचे की मार्केट में स्थित भैरों मंदिर कुछ असामाजिक तत्वों ने शनिवार की सुबह तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक शिवप्रताप सिंह समेत गिर्राज डंडोतिया, अवधेश तोमर, धर्मेंद्र शर्मा, प्रशांत तोमर आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस को रिपोर्ट की गई और निर्णय लिया गया कि मंदिर का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।