- Hindi News
- केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे की भाषा अमर्यादित
केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे की भाषा अमर्यादित
मुरैना. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। पार्टी के लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को येड़ा ((पागल)) कहने पर आपत्ति जताकर इसे अमर्यादित भाषा बताया है। साथ ही शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा आम आदमी पार्टी को आइटम गर्ल लिखने पर आपत्ति की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मामले में इन दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश डंडोतिया, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।