पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जाति, धर्म, संप्रदाय से परे होकर मतदान करें मतदाता’

‘जाति, धर्म, संप्रदाय से परे होकर मतदान करें मतदाता’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. मुरैना
भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक मतदाता जाति, धर्म व संप्रदाय से परे होकर मतदान करे। प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान का अधिकार है। यह बात सीईओ जिला पंचायत आशीष कुमार ने कही।
सीईओ श्री कुमार, शनिवार को पंचायती धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संदेश का वाचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रत्येक युवा को अपना मतदाता पंजीयन कराकर वोटर कार्ड प्राप्त कर लेना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर पंकज शर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का असर है कि विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत इस बार 10 फीसदी से \\\'यादा बढ़ा है।
नवमतदाताओं को दिए वोटर कार्ड
कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवमतदाताओं को वोटर कार्ड से नवाजा गया। मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।